फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगल में मरीज अाैर बाल्टी में सांप देखकर डाॅक्टर हैरान, अस्पताल में लगा मजमा

Wed, 16 May 2018 01:05 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
डॉक्टर साहब, इस बाल्टी में ये जो सांप आप देख रहे हैं, इसी ने मेरे दोस्त को काटा है। उसकी जान बचा लीजिए। मंगलवार को हैलट में सांप काटने से घायल युवक की जान बचाने के लिए ये मिन्नतें उसके दो दोस्तों ने की।
विज्ञापन


एक तरफ घायल युवक और दूसरी तरफ बाल्टी में सांप देखकर डॉक्टर हैरत में पड़ गया। आनन-फानन में युवक को आईसीयू में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, सांप देखने के लिए हैलट में लोगों का मजमा जुट गया। थोड़ी देर बाद सांप की बाल्टी में मौत हो गई।

सचेंडी के पीएसआईटी कैम्पस निवासी किसान रामचंदर का बेटा मनोज शटरिंग का काम करता है। सोमवार को वह साथी लालमन व राजमन के साथ काम पर गया था। देर शाम घर लौटते वक्त उसे रास्ते में सांप ने काट लिया। उसकी हालत खराब होने लगी तो लालमन ने मनोज का पैर गमछे से बांध दिया। इसके बाद दोनों ने सांप को पकड़कर बाल्टी में बंद कर लिया।
विज्ञापन


मनोज की हालत खराब होते देख साथी राजमन गांव की ओर शोर मचाते हुए दौड़ लगा दी। राजमन की शोरगुल सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए और उसे उपचार के लिए हैलट ले गए। साथ में बाल्टी में बंद सांप भी ले आए। हैलट में डॉक्टर ने युवक को आईसीयू में भर्ती किया। डॉक्टरों का कहना है कि मनोज की हालत अभी नाजुक है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें