पुखरायां। भीषण तपन का प्रकोप होने के कारण वाहनों के इंजन भी दगा देने लगे हैं। पुखरायां में एटीएम कैश वाहन के इंजन से धुआं निकलने पर चालक ने रोक कर किसी तरह आग लगने से बचाया।
गुरुवार की दोपहर एटीएम में रुपये डालने वाली वैन भोगनीपुर से होकर पुखरायां आ रही थी। जैसे ही वह कानपुर झांसी हाईवे से उतरकर मेन रोड पर आई वैसे ही उसके इंजन से तेज धुआं निकलने लगे। यह देखकर दुकानदारों ने शोर मचाते हुए इशारा किया। चालक ने इंजन की तरफ देख तुरंत वैन रोक दी। सुरक्षा कर्मी सतर्क हो गए। चालक रमेश ने पानी आदि डाल कर इंजन को ठंडा किया। बताया कि तेज गर्मी के कारण एसी चल रहा था। इंजन हीट कर गया। कुछ देर रुकने के बाद चालक वैन लेकर चला गया।