फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट शहरी बने पार्कों के प्रहरी

Wed, 25 Nov 2015 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम अब शहर के पार्कों को पीपीपी मोड पर विकसित करने की तैयारी कर रहा है । यह फैसला एक दिन पहले कमिश्नर की बैठक में लिया गया थ्ाा।
विज्ञापन


वहीं, शहर में ऐसे भी कई मोहल्ले हैं जहां पहले से ही लोगों ने अपने पार्कों को बिना निगम की सहायता के ही विकसित कर रखा है। यहां हम कुछ ऐसे ही स्मार्ट शहरियों और उनके द्वारा विकसित किए गए पार्कों के बारे में जानकारी दी जा रही है। आप भ्ाी इनसे सबक लीजिए और अपने मोहल्ले के पार्कों को इसी तरह हरा भरा बनाइए।

शास्त्रीनगर तिकुनिया पार्क
पुलिस चौकी शास्त्रीनगर के पीछे स्थित शास्त्रीनगर तिकुनिया पार्क पर पांच साल पहले चट्टे लगाकर जबरन कब्जा किया गया था। वर्ष 2010 में क्षेत्रीय नागरिकों ने आपस में तय किया कि इस पार्क को पार्क जैसा बनाया जाए।
विज्ञापन


फिर क्या, लोगों की एकजुटता और संकल्प रंग लाया। सभी ने विरोध कर कब्जे हटवाए। आपस में चंदा कर पार्क में गेट लगवाए। पौधे और घास लगवाने के अलावा सड़क का भी निर्माण करवाया। आज यह पार्क शास्त्री नगर और आसपास स्थित करीब बीस पार्कों में सबसे अच्छा और सुंदर है।

तत्कालीन क्षेत्रीय पार्षद जयनारायण कुरील ने बताया कि कालोनी के लोगों का उत्साह देखकर उन्होंने दीवार का निर्माण, पाथ वे बना, हैंडपंप लगवाया। लगा। अरविंद ने बताया कि हाईमास्ट भी लगा है।

गोविंदनगर कृष्णा पार्क
गोविंदनगर एफ ब्लाक स्थित कृष्णा पार्क के सुंदरीकरण के लिए लोगों ने सरकारी कार्यालयों के खूब चक्कर लगाए लेकिन कोई बात नहीं बनी। इसके बाद लोगों ने इस पार्क के सुंदरीकरण का खुद बीड़ा उठाया।

सबसे पहले 1980 में सुरक्षा सुधार समिति बनाई। समिति में शामिल लोगों ने आपसी सहयोग से छोटे मोटे काम कराए। इनकी इच्छा शक्ति को देखकर केडीए भी आगे आया और पार्क की बाउंड्री कराई।
विज्ञापन


इसके बाद समिति ने पेड़ पौधे लगाकर पार्क को हरा भरा किया। पार्क में रोज सुबह योग और शाम को भजन कीर्तन के कार्यक्रम होते हैं। समिति के वर्तमान अध्यक्ष प्रवीण पुरी ने बताया कि मोहल्ले वालों के सहयोग से ऐसा हुआ है। क्षेत्र के अजीत सिंह छाबड़ा ने बताया कि पार्क के रखरखाव के लिए दो माली और एक सफाई कर्मी भी अपने खर्चे पर रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें