फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी पर स्मार्ट वर्क नहीं...

Tue, 14 Jun 2016 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
कमिश्नर कार्यालय में बैठक करते कमिश्नर मो इफ्तेखारुद्दीन साथ में डीएम, केडीए उपाध्यक्ष, नगर आयुक्त व अन्य अधिकारी। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कमिश्नर कैंप कार्यालय में सोमवार को स्मार्ट सिटी से संबंधित मीटिंग आयोजित की गई। इसमें संशोधित डीपीआर बनाने वाली कंपनी ने पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेशन दिया। यह देखकर कमिश्नर ने नाराजगी जताई। कमिश्नर ने कहा कि प्रजेंटेशन में आवारा जानवरों को शामिल किया जाए। अवैध होर्डिंग, पोस्टर, बैनर और साफ-सफाई की खराब व्यवस्था भी दर्शाई जाए। साथ ही सुधार का सही और सटीक रास्ता बताएं। अच्छा-अच्छा दिखाने से अब काम नहीं चलेगा। जो समस्याएं हैं, उसका निराकरण जरूरी है। ऐसा नहीं हुआ तो स्मार्ट सिटी बनाने का सपना अधूरा रह जाएगा। कमिश्नर की खरी-खरी सुनकर जिला स्तरीय अधिकारी सकते में आ गए। प्रजेंटेशन देने वाली कंपनी के प्रतिनिधि भी हड़बड़ाए और सबने कहा कि अगली बार प्रजेंटेशन सुधरा मिलेगा। प्रजेंटेशन में तमाम विवादित मामले भी मिले। डीपीआर में लाल इमली के पीछे अच्छी कॉलोनी बनाने की बात कही गई, जो विवादित है। मीटिंग में डीएम कौशलराज शर्मा, केडीए वीसी जयश्री भोज और नगर आयुक्त उमेश प्रताप सिंह मौजूद रहे। 
विज्ञापन

पांच वार्ड बनेेंगे स्मार्ट
वार्ड नंबर 59, 3, 34, 15 और 76 को स्मार्ट बनाने का प्रजेंटेशन दिया गया। बिजली के तार अंडर ग्राउंड करने, 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने और वाई-फाई कनेक्टिविटी का तरीका भी बताया गया। पहले भी हुई थी समस्या
स्मार्ट सिटी की पहली डीपीआर बनाने वाली कंपनी ‘डॉर्च कंसल्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’ की लापरवाही भी उजागर हुई थी। इसी का नतीजा रहा कि संबंधित कंपनी को हटा दिया गया। उसे काली सूची में डालने की सिफारिश शासन से की गई। 
विज्ञापन

 कॉनपुर से कानपुर रैली आज
कानपुर (ब्यूरो)। स्मार्ट सिटी के लिए जागरूकता, जनसहभागिता के उद्देश्य से नगर निगम 14 जून को ‘कॉनपुर से कानपुर’ रैली आयोजित कर रहा है। रैली सुबह छह बजे मोतीझील से शुरू होकर नानाराव पार्क तक जाएगी। महापौर जगतवीर सिंह द्रोण और नगर आयुक्त उमेश प्रताप सिंह ने इस रैली में ज्यादा से ज्यादा शहरवासियों से शामिल होने पर जोर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें