दीवार पर लिखा सीएए विरोधी नारा (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में सीएए के खिलाफ चल रहे मोहम्मद अली पार्क में महिलाओं के धरने में शनिवार को मोदी, शाह और योगी से आजादी के नारे महिलाओं ने लगाए। इस मौके पर हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी संप्रदायों की महिलाएं धरने पर हैं। महिलाओं का धरने 19वें दिन भी जारी रहा।
इस मौके पर हिंदू महिलाओं का प्रतिनिधिमंडल भी शामिल हुआ। वक्ताओं का कहना था कि सीएए संविधान विरोधी है, वापस होने तक महिलाओं का धरना जारी रहेगा। इस मौके पर अलका सक्सेना, कमलावती, राजरानी, हूरुन्निसां, शबीना अख्तर, तबस्सुम आदि रहीं।