फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 69वीं जनपदीय व मंडलीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में एसएल पब्लिक स्कूल प्रथम

विज्ञापन
जनपदीय व मंडलीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के विजेता ​खिलाड़ी।  - फोटो : ​आयोजक
विज्ञापन
कानपुर। जमुना देवी बालिका इंटर कॉलेज श्यामनगर में बुधवार को हुई 69वीं जनपदीय व मंडलीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में एसएल पब्लिक स्कूल प्रथम, जेकेडी इंटरनेशनल स्कूल द्वितीय व पीपीएन इंटर कॉलेज तृतीय रहा। इसमें 20 विद्यालयों के 140 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के सेक्रेटरी रजत आदित्य दीक्षित व विद्यालय के प्रबंधक रजत भाटिया ने किया। जिला ताइक्वांडो स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव स्माइल हसन ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 13 से 17 सितंबर तक मिर्जापुर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में होने वाली राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

कार्यक्रम में मंच संचालक जनपदीय सचिव एनपी सिंह गौर ने किया। मौके पर मंडल सचिव अनुराग मिश्रा, प्रधानाचार्य डॉ. वंदना सिंह, जिला ताइक्वांडो स्पोर्ट्स एसोसिएशन के विनीत राठौर, राज वर्मा, अविचल पाठक, अगोचर पाठक, रितिक राज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें