फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: छह साल की मासूम से किया दुष्कर्म, 35 साल के युवक ने बनाया शिकार, पानी पीने गई थी बच्ची, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 29 Sep 2023 06:59 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: मौके पर पहुंची पुलिस बच्ची को पहले सीएचसी ले गई। सीएचसी से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बच्ची को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्ची के पिता की तहरीर पर विनोद बाबा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में सांडी थाना क्षेत्र के एक गांव में आयुर्वेदिक अस्पताल में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां परिसर में लगे हैंडपंप से पानी पीने गई छह साल की मासूम बच्ची को गांव का ही 35 साल का युवक उठा ले गया। इसके बाद पास ही स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के एक कमरे में ले जाकर बच्ची से दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

बच्ची के चिल्लाने पर पहुंचे लोगों ने आरोपी को पकड़ने और बच्ची को बचाने की जगह वीडियो बनाते रहे। इस बीच आरोपी मौके से भाग निकला। बच्ची को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एसपी केसी गोस्वामी भी घटनास्थल पर पहुंचे।
सांडी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छह वर्षीय बच्ची आंगनबाड़ी स्कूल में पढ़ती है। स्कूल के बाद बच्ची गांव में ही बने मंडी के च बूतरे पर खेल रही थी। इसी दौरान प्यास लगने पर पास ही स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल के परिसर में पानी पीने चली गई। यहीं उसके पीछे पीछे गांव निवासी 35 वर्षीय विनोद बाबा पहुंच गया।

विज्ञापन

लोग घटना का वीडियो बनाने लगे
बच्ची को उठाकर अस्पताल के पास ही बने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के एक कमरे में ले गया। यहीं बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची ने शोर मचाया, तो परिसर में स्थित दूसरे कमरे में मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और घटना का वीडियो बनाने लगे। इसी बीच आरोपी भाग निकला, तो कुछ लोगों ने घटना की जानकारी बच्ची के परिजनों को दी।
विज्ञापन

विनोद बाबा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और बच्ची को पहले सीएचसी ले गई। सीएचसी से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बच्ची के पिता की तहरीर पर विनोद बाबा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना का पता चलने पर सीओ बिलग्राम सतेंद्र सिंह, सांडी के प्रभारी निरीक्षक सुरेश चंद्र मिश्रा भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें