फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिधनू के हड़हा गांव के पास हाईवे पर हुआ हादसा, ट्रक की टक्कर से कार पलटी, बैंक मैनेजर समेत छह घायल

Tue, 28 May 2019 08:57 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन
कानपुर में बिधनू के हड़हा गांव के पास हाईवे पर मंगलवार को ट्रक की टक्कर से कार पलट गई। हादसे में कार सवार लखनऊ के अलीगंज निवासी बैंक मैनेजर पुत्तन लाल गौतम (50) और उनके परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए। पुत्तन लाल लखनऊ स्थित एसबीआई बैंक की मुख्य शाखा में मैनेजर हैं।
विज्ञापन


पुत्तन लाल के मुताबिक वह परिवार के साथ शनिवार को भांजी की शादी में शामिल होने रंजीतपुर, पतारा घाटमपुर गए थे। मंगलवार दोपहर वह परिवार के साथ कार से लखनऊ लौट रहे थे। हड़हा गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक की टक्कर से कार बेकाबू होकर पलट गई।

हादसे में पुत्तन लाल, उनकी पत्नी शशिलता (40), दो बेटियां शैली (19), छवि (16), भांजा निखिल (13) और भांजी रिया (19) घायल हो गए। इलाकाई लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को कार निकालकर बिधनू सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन


यहां से पुत्तन लाल और उनकी पत्नी शशिकला गंभीर हालत में उर्सला रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष अनुराग सिंह के मुताबिक टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। रिपोर्ट दर्ज कर चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें