पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग दुर्घटना में महिला सहित बाइक सवार छह लोग घायल हो गए। इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में पांच लोगों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
कानपुर नगर के महादेव नगर निवासी शीलू ने बताया कि भाई पिंटू बाइक से भोगनीपुर आ रहा था। कानपुर-झांसी हाईवे पर पुखराया के पटेल चौक के पास वाहन ने टक्कर मार दी। पुखरायां कस्बा के आंबेडकर नगर निवासी गुड़िया पत्नी रामशंकर, बेटे विराट सिंह के साथ पैदल कस्बा मेनरोड पर जा रही थी।
पुलिस चौकी के पास सड़क पार करते समय वाहन की टक्कर से मां-बेटे घायल हो गए। जबकि कानपुर नगर घाटमपुर कोतवाली के खिरवा श्रीनगर निवासी विशाल, हिमांशु और शिवा बाइक से पुखरायां आ रहे थे। भोगनीपुर कोतवाली के मुगलरोड पर हलधरपुर के पास वाहन की टक्कर से घासल हो गए। एंबुलेंस से इलाज के लिए सीएचसी में सभी को भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में डॉ. अनूप कुमार सचान ने पिंटू, विराट, विशाल, हिमांशु व शिवा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।