फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: छह माह की गर्भवती ने चार बच्चों को दिया जन्म

Mon, 14 Sep 2020 11:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
हरदोई जिले के मल्लावां में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला ने प्रसव के दौरान चार बच्चों को जन्म दिया। समय से पहले ही प्रसव होने और नवजातों का वजन कम होने के कारण परिजनों ने जच्चा-बच्चा को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भुलभवानीपुर निवासी स्वदेशी (25) पत्नी बलवीर छह माह की गर्भवती थी। सोमवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां महिला ने प्रसव के दौरान चार बच्चों को जन्म दिया। इनमें तीन लड़की और एक लड़का है।

सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. अरविंद मिश्रा के मुताबिक समय पूर्व प्रसव होने के कारण बच्चों का वजन कम है। तीन बच्चों का वजन सात-सात सौ ग्राम और एक बच्चे का वजन पांच सौ ग्राम है। प्रसूता और उसके बच्चों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। महिला के एक बच्चा पहले से है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें