फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 माह की गर्भवती को जहर देकर मार डाला

Sun, 02 Apr 2017 10:38 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

पहले लगाया आरोप, बाद में नहीं कराया पोस्टमार्टम
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर में बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के चूरामन खेड़ा में एक गर्भवती महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने पहले जहर देकर हत्या का आरोप लगाया। पर, जब पुलिस पोस्टमार्टम के लिए पंचनामा भरने लगी तो मना कर दिया। पुलिस ने लिखित लेने के बाद शव को बिना पोस्टमार्टम इनके सुपुर्द कर दिया। 
विज्ञापन


गांव चूरामन खेड़ा निवासी चंद्रपाल के बेटे राकेश रैदास की शादी चार साल पहले असोथर थाना क्षेत्र के रिठवां निवासी हरीलाल की बेटी बिजमा से हुई थी। यह छह माह की गर्भवती थी। शनिवार की रात तबियत खराब हो गई।

पति व ससुरालीजन उसे एंबुलेंस से सीएचसी ले गए। डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बिजमा के भाई रवि कुमार ने पुलिस को सूचना देकर आरोप लगाया कि ससुरालीजनों ने जहरीला पदार्थ खिलाकर मार डाला। कोतवाल राकेश कुमार सिंह ने बताया कि बाद में मायके पक्ष के लोगों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें