फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रूटी लेने के बहाने ई-रिक्शा से आए लुटेरे, Mobile थमाते हुए बोले - भैया से बात कर लो, 6 लाख की लूट

Mon, 04 Jun 2018 07:32 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज
विज्ञापन
कानपुरः राधा बिहार, कल्याणपुर में रविवार को भरी दुपहरी ई-रिक्शा सवार लुटेरों ने बेकरी शॉप मालिक योगेंद्र सिंह यादव के घर में धावा बोल दिया। योगेंद्र की पत्नी नीलम को घर में अकेला पाकर उनकी कनपटी पर तमंचा सटा दिया। उन्हें मारपीट कर बेहोश कर दिया। होश में आने के बाद लुटेरों ने उनसे नकदी और जेवर से बारे में जानकारी और फिर छह लाख का माल लूटकर भाग निकले।
विज्ञापन


योगेंद्र सिंह राधा बिहार में शन्नैस्वर मंदिर के निकट रहते हैं। मकान के निचले हिस्से में उनकी बेकरी शॉप है। योगेंद्र बेटी आरुषी और बेटे अंश के साथ दोपहर में गुबा गार्डन, कल्याणपुर निवासी भाई अनिल यादव के घर गए थे। घर में पत्नी नीलम अकेली थीं। नीलम के मुताबिक दोपहर एक बजे वह शॉप बंद करके घर का जीना चढ़ रही थीं। उसी दौरान ई-रिक्शा से पांच युवक आए और गेट खटखटाया।

उन्होने गेट खोला तो चार युवक खड़े थे जबकि एक युवक ई-रिक्शा पर बैठा था। युवकों ने उनसे फ्रूटी मांगी। फ्रूटी न होने की बात कहने पर एक लुटेरे ने उन्हें मोबाइल थमाते हुए कहा कि लो भैया से बात कर लो। वह मोबाइल लेने के बाद कुछ समझ पातीं कि लुटेरों ने उन्हें धक्का देकर घर के भीतर कर दिया जबकि पांचवे लुटेरे ने घर का मेन गेट बाहर से बंद कर दिया। लुटेरों ने उन्हें तमंचा सटाकर पीटा।
विज्ञापन


एक लुटेरे ने गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। बेहोशी की हालत में लुटेरे उनको उठाकर दूसरी मंजिल पर बने कमरे में ले गए। वहां होश में लाने के लिए मुंह पर पानी की छींटे डाली। होश में आने पर लुटेरों ने फिर उन्हें पीटा और जेवर व नकदी के बारे में पूछा। इस पर उन्होंने बेड के नीचे रखी अलमारी की चाभी लुटेरों को थमा दी। लुटेरों ने अलमारी और लॉकर खोलकर जेवर और 60 हजार रुपये निकाल लिए।

इसके बाद अंगौछे से उनका मुंह बांधा और कमरे को बंद करकेभाग निकले। बाद में उन्होंने खिड़की से हाथ डालकर दरवाजे की कुंडी खोली। इस बीच पड़ोसी रजनीश यादव का बेटा ब्रेड लेने के लिए शॉप पर पहुंच गया और उनकी हालत देख उसने अपने घरवालों को पूरा वाकया बताया। इसके बाद रजनीश ने नीलम के पति योगेंद्र को मोबाइल के जरिए घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें