सोमवार को कानपुर के जाजमऊ और बिल्हौर में गंगा स्नान करते वक्त तीन किशोर और तीन किशोरियां डूब गईं। गोताखोरों ने एक किशोरी को सकुशल बाहर निकाल लिया। जाजमऊ के बंगाली घाट में डूबे तीन किशोरों की मौत हो गई। बिल्हौर में डूबी दो किशोरियों का देर शाम तक पता नहीं चला। मंगलवार को गोताखोरों को किशोरियों की तलाश में नदी में उतारा जाएगा।
राम राय की सरायं, जाजमऊ निवासी नूर मोहम्मद गत्ता फैक्ट्री में नौकरी करते हैं। उनके बेटे तलहा (12) और मोहम्मद शाद (8), मोहल्ले के मोहम्मद इकबाल का बेटा नायाब (12) और इमरान का बेटा फैजान (14) सोमवार शाम चार बजे जाजमऊ स्थित बंगाली घाट पर स्थान करने गए थे। शाद को छोड़कर बाकी दोस्तों ने कम पानी समझ कर गंगा नदी में छलांग लगा दी। इसके बाद डूब गए।