फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्मियों को फांसी, सीएम को बुलाने को दिया धरना की सजा

विज्ञापन
उन्नाव के बिहार थानाक्षेत्र में जलाकर मारी गई दुष्कर्म पीड़िता की समाधि स्थल पर धरने पर बैठे परि? - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
पाटन (उन्नाव)। बिहार थाना क्षेत्र में जलाकर मारी गई दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। मुख्यमंत्री को बुलाने व आरोपियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग को लेकर बुधवार की सुबह परिजन बेटी के समाधि स्थल पर धरने पर बैठ गए। एसडीएम और सीओ समझाने पहुंचे तो उन्हें भी आक्रोश का सामना करना पड़ा। आधा घंटे बाद अधिकारी लौट गए। इसके बाद राज्य महिला आयोग की सदस्य मनोरमा शुक्ला ने भी समझाया, लेकिन परिजन नहीं माने। देर शाम सुरक्षा कर्मियों द्वारा सर्द मौसम का हवाला देकर समझाने पर धरना खत्म करके घर चले गए।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि प्रशासन ने उन्हें मुख्यमंत्री से मिलवाने का वादा किया था। साथ ही आरोपियों को शीघ्र कड़ी सजा दिलाने का भी भरोसा दिलाया था। छह दिन बीतने के बाद भी उन्हें मुख्यमंत्री से नहीं मिलवाया गया। प्रशासन पर हीलाहवाली का आरोप लगा भड़के परिजन सुबह 7 बजे बेटी की समाधि पर पहुंचे और मुख्यमंत्री को बुलाने की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए। सुरक्षा में लगे पुलिस बल ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, पर वह नहीं माने। पुलिस कर्मियों ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। कुछ देर बाद एसडीएम बीघापुर दयाशंकर पाठक व सीओ बीघापुर एके राय मौके पर पहुंचे और उन्हें समझाने का प्रयास किया।
परिजन दोनों अधिकारियों पर भी भड़क गए। बहन व पिता ने मुख्यमंत्री के आने व आरोपियों को फांसी की सजा दिलाए जाने तक धरने पर बैठने की घोषणा कर दी। परिजनों की जिद पर आधा घंटा रुकने के बाद अधिकारी वहां से लौट गए। लेकिन देर शाम सुरक्षा कर्मियों द्वारा सर्द मौसम का हवाला देकर समझाने पर धरना खत्म करके परिजन घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें