फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय नागरिकता बिल मुस्लिम विरोधी : शिवपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि उनकी पार्टी नागरिकता बिल देश का विरोध करती है। इस बिल में मुसलमानों के हितों की अनदेखी की गई है।
विज्ञापन

शिवपाल सिंह यादव बुधवार को पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के इस बिल का पूरे देश में विरोध हो रहा है। पहले भी भाजपा सरकार के फैसलों से जनता परेशान हुई है। नोटबंदी और जीएसटी से कितना नुकसान हुआ। जीएसटी से व्यापार चौपट हो गया है। छोटे व्यापारियों को एकांउटेंट रखना पड़ रहा है।
शिवपाल ने कहा कि चार माह से नहरों में पानी नहीं है, जिससे किसान परेशान हैं। किसान रात को खेतों की रखवाली करने को विवश हो रहा है। गोशाला में गोवंश को चारा के लिए केवल 30 रुपये दिया जा रहा है, इतनी रुपये में गोवंशों को पेट कैसे भरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें