फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जेठानी, देवरानी को लगा करंट, जेठानी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इकदिल। भैसों को चारा डालने गईं जेठानी-देवरानी टिनशेड में उतरे करंट की चपेट में आ गईं। जेठानी को जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


गांव उधन्नपुरा के नगला पूठ निवासी सुभाष राजपूत किसान हैं। उनके घर पर भैसें भी हैं। भैसोंं की देखभाल उनकी पत्नी जनक श्री उर्फ भूरी देवी (30) और भाई की पत्नी संजू (27) करतीं थीं। गुरुवार शाम दोनों घर के बाहर टिनशेड में बंधी भैंसों को चारा डालने गई थीं। इस बीच लाइट जलाने के लिए लगाए तार से टिनशेड में करंट उतर आया। जेठानी भूरी देवी का हाथ टिनशेड में छूने पर वह चपेट में आ गई। देवरानी उसे बचाने के लिए गई तो वह भी चपेट में आ गई।
विज्ञापन

इस बीच वहां से निकल रही गांव की एक महिला ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीणों और परिजनों ने दौड़कर दोनों को डंडे के सहारे दोनों को करंट से छुड़वाया। इसके बाद दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने जेठानी जनकश्री उर्फ भूरी को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें