कानपुर में सीसामऊ विधानसभा उपचुनाव की मतगणना को लेकर यातायात पुलिस ने नौबस्ता-हमीरपुर रोड पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। इसके साथ ही मतगणना में शामिल होने वाले अधिकारियों, कर्मचारी, एजेंट व मीडियाकर्मियों के लिए पार्किंग स्थल भी चिह्नित किए गए हैं।
अधिकारियों के अनुसार गल्लामंडी में मतगणना के चलते सेन पश्चिम पारा चौकी से नौबस्ता बंबा तक नो-व्हीकल जोन रहेगा। डायवर्जन शनिवार रात आठ बजे तक लागू रहेगा। डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार ने आम जनमानस से अपील की है कि आवश्यक होने पर वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करते हुए अपने गंतव्य को जाएं।