फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसामऊ उपचुनाव परिणाम: 39 बूथों पर मिले 99 फीसदी वोटों ने दिलाई नसीम को जीत, भाजपा कई जगह वोट को तरसती दिखी

Mon, 25 Nov 2024 11:55 AM IST
शिखा पांडेय पुनीत द्विवेदी, कानपुर

सार

Kanpur News: नामांकन हो या चुनावी बैठक हर जगह नसीम के आंसू छलके। मतदाताओं के मन में वह सहानुभूति जगाने में सफल रहीं। 39 बूथों पर मिले 99 फीसदी वोटों ने नसीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन
नसीम सोलंकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीसामऊ सीट पर चौथी बार जीतने वाली सपा को 275 में से 195 बूथ पर हार का सामना करना पड़ा। वहीं, उसकी जीत की पटकथा लिखने में मुस्लिम क्षेत्रों के 39 बूथ का बड़ा योगदान है। इन बूथों पर डाले गए कुल वोटों का 99 फीसदी नसीम के खाते में गया। राजकीय इंटर कॉलेज कर्नलगंज के बूथ नंबर 52 पर पड़े सभी 361 वोट नसीम को मिले हैं। यहां के बूथ नंबर 49 पर पड़े 506 में 503 वोट भी उनको मिले।
विज्ञापन


इसी तरह मुस्लिम जुबली इंटर कॉलेज चमनगंज में बूथ नंबर 169 के 517 में से 515 सपा की झोली में आए। बूथ नंबर 175 पर पड़े 477 वोटों में से 476 नसीम को मिले। इसी मतदान केंद्र के बूथ नंबर 174 में पड़े 377 में 375 वोट, बूथ नंबर 173 पर पड़े 438 में से 434 वोट सपा के खाते में आए। बूथ नंबर 171 पर पड़े 550 में से 547 और कंपोजिट विद्यालय लाटूश रोड के बूथ नंबर 118 पर पड़े 650 वोटों में से 641 नसीम को मिले। तालीमुल इस्लाम स्कूल बेगमगंज के बूथ नंबर 104 पर 597 लोगों ने वोट डाले, इसमें 595 वोट साइकिल को मिले।
विज्ञापन

भाजपा को पांच बूथों पर बसपा ने हराया
बंटेंगे तो कटेंगे का नारा लेकर चुनाव में उतरी भाजपा को उपचुनाव में करारी शिकस्त मिली है। हार का आलम यह है कि भाजपा के सुरेश अवस्थी को पांच बूथ पर बसपा से भी कम वोट मिला है। भले इस उप चुनाव में 1410 वोट पाने वाले बसपा के वीरेंद्र शुक्ला की जमानत जब्त हो गई हो, लेकिन वह पांच बूथों पर भाजपा को हराने में कामयाब रहे। राजकीय इंटर कॉलेज कर्नलगंज में बने बूथ नंबर 60 में बसपा को तीन वोट मिले और भाजपा को सिर्फ एक वोट मिला। यहां कुल 318 वोट पड़े थे। तालीमुल इस्लाम स्कूल बेकनगंज के बूथ नंबर 106 पर कुल 404 वोट पड़े। इसमें बसपा को दो तो भाजपा को सिर्फ एक वोट मिला। मुस्लिम जुबली बालिका इंटर कॉलेज चमनगंज के बूथ नंबर 169 में 517 वोट पड़े। यहां भाजपा को एक भी वोट नहीं मिला, जबकि बसपा के खाते में एक वोट आया। इसी मतदान केंद्र के बूथ नंबर 173 में कुल 438 वोट पड़े। इसमें बसपा को दो और भाजपा को एक वोट मिला। यहीं के बूथ 175 में कुल 477 वोट पड़े। इसमें बसपा को एक वोट मिला पर भाजपा को किसी ने वोट नहीं दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें