फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sisamau By-Election Result 2024: गल्ला मंडी छावनी में तब्दील, नारेबाजी-हंगामे पर होगी कार्रवाई, पीएसी भी तैनात

Sat, 23 Nov 2024 07:48 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सीसामऊ उपचुनाव के मतगणना स्थल की सुरक्षा व्यवस्था की कमान डीसीपी स्तर के अधिकारी के हाथ में रहेगी। । एंटी सबोटाज टीम, डॉग स्क्वायड और मेटल डिटेक्टर का इंतजाम भी किया गया है।
विज्ञापन
मतगणना तैयारियों का जायजा लेते पुलिस आयुक्त - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में सीसामऊ विधानसभा उपचुनाव की मतगणना से पहले गल्ला मंडी स्थित मतगणना स्थल को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। एडीशनल सीपी हरीश चंदर ने शुक्रवार को मतगणना शांतिपूर्ण कराने के उद्देश्य से पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की ब्रीफिंग ली। उन्हें ड्यूटी स्पॉट के बारे में जानकारी दी गई। एंटी सबोटाज टीम, डॉग स्क्वायड और मेटल डिटेक्टर के इंतजाम के निर्देश दिये गए।

विज्ञापन

एडिशनल सीपी के मुताबिक हर एंट्री प्वाइंट पर लगे मेटल डिटेक्टर से गुजर कर ही कोई भी परिसर में दाखिल हो सकेगा। मतगणना स्थल पर एक डीसीपी स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था की कमान रहेगी। दो एडीसीपी, 6 एसीपी, 10 इंस्पेक्टर, 41 पुरुष सब इंस्पेक्टर और 18 महिला सब इंस्पेक्टर, 76 हेड कांस्टेबल और इतने ही कांस्टेबल और 9 महिला कांस्टेबल मतगणना स्थल पर तैनात रहेंगे।
इसके अतिरिक्त विशेष इकाइयां भी ड्यूटी पर रहेंगी, जिनमें पुलिस लाइन से सशस्त्र क्यूआरटी की 5 टीमें, 2 कंपनी पीएसी, अभिसूचना इकाई के कर्मी चेकिंग और फ्रिस्किंग ड्यूटी पर, अग्निशमन विभाग के जवान और सुचारु यातायात व्यवस्था के लिए ट्रैफिक कर्मी तैनात रहेंगे। विशेष परिस्थितियों में पुलिस बल बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मतगणना स्थल पर निम्न निर्देशों का पालन करें
  • पास धारक व्यक्ति को ही प्रवेश दिया जाएगा। उन्हें मेटल डिटेक्टर से गुजरना होगा।
  • प्रत्याशी और उनके अधिकृत एजेंट पहचान पत्र के साथ निर्धारित स्थान पर रहें। किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न करने पर कार्रवाई होगी।
  • मतगणना स्थल पर फोन, कैमरा या अन्य रिकॉर्डिंग उपकरण का प्रयोग प्रतिबंधित है। केवल अधिकृत अधिकारियों को ही किसी उपकरण के प्रयोग की अनुमति होगी।
  • उत्तेजक बयान, नारेबाजी और हंगामा करने पर विधिक कार्रवाई होगी।
  • मतगणना स्थल के आसपास अधिकृत वाहनों को पार्किंग की अनुमति होगी।
  • किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें