फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: टेबल टेनिस में तीन खिताब सर पदमपत सिंहानिया स्कूल के नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सर पदमपत सिंहानिया एजुकेशन सेंटर में चल रही सीबीएसई क्लस्टर-4 टेबल टेनिस चैंपियनशिप रविवार को संपन्न हो गई। अंतिम दिन खेले गए मुकाबलों में मेजबान स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर तीन वर्गों के खिताब अपने नाम किए। इसमें अंडर-17 बालक-बालिका और अंडर-19 बालक वर्ग शामिल हैं।
विज्ञापन

अंडर-14 बालक वर्ग में सेठ आनंदराम जयपुरिया गोल्फ सिटी लखनऊ के शौर्य गोयल विजेता और सर पदमपत सिंहानिया एजुकेशन सेंटर के मानस पोपतानी उपविजेता बने, जबकि डीपीएस आजादनगर के अभिराज मजूमदार तृतीय स्थान पर रहे। बालिका अंडर-14 वर्ग में सेठ आनंदराम जयपुरिया गोल्फ सिटी लखनऊ की वर्तिका सिंह ने पहला, डीपीएस आजादनगर की प्रेक्षा तिवारी ने दूसरा और जीडी पब्लिक स्कूल दिबियापुर की रेयांशी गर्ग ने तीसरा स्थान हासिल किया।
अंडर-17 बालक वर्ग में सर पदमपत सिंहानिया एजुकेशन सेंटर के आशुतोष गुप्ता ने बाजी मारी, जबकि द चिंटल्स स्कूल सिंहपुर कल्याणपुर के विहान उपविजेता और डीपीएस बर्रा के दक्ष सिंह ने तीसरा स्थान जीता। बालिका वर्ग में सर पदमपत सिंहानिया एजुकेशन सेंटर की कावी ए. शाह विजेता, एनआरएस लखनऊ की भार्गवी त्रिपाठी उपविजेता और लखनऊ पब्लिक स्कूल की अग्रिमा सिंह तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

अंडर-19 बालक वर्ग में सर पदमपत सिंहानिया एजुकेशन सेंटर के दक्ष खंडेलवाल ने पहला, जेबी अकादमी विष्णुपुरी अयोध्या के जतिन ने दूसरा और डीपीएस जानकीपुरम लखनऊ के आयुष बग्गा ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में डीपीएस आजादनगर की अबाना लायल ने बाजी मारी, लखनऊ पब्लिक स्कूल साउथ सिटी लखनऊ की विदिता उपविजेता और एसपीकेजे इटावा की रिचा निषाद तृतीय स्थान पर रहीं। मुख्य अतिथि उप्र टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष संजीव पाठक, प्रिंसिपल भावना गुप्ता ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें