कानपुर। सर पदमपत सिंहानिया एजुकेशन सेंटर कमलानगर में आयोजित तीन दिवसीय सीबीएसई क्लस्टर-4 टेबल टेनिस चैंपियनशिप में मंगलवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुए। इसमें मेजबान स्कूल के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। बुधवार को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले होंगे।
प्रधानाचार्य भावना गुप्ता ने बताया कि अंडर-14 बालक वर्ग में द चिंटल्स स्कूल कल्याणपुर के विहान ने सेंट मैरी कॉलेज इटावा के आदित्य को 3-0 से, डीपीएस बर्रा के अपराजित सिंह ने सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर के आदित्य राज को 2-1 से, सर पदमपत सिंहानिया एजुकेशन सेंटर के ओम तिवारी ने लखनऊ पब्लिक स्कूल के सक्षम को 3-0 से, एसएजे स्कूल लखनऊ के मसीह ने डीपीएस इटावा के पार्थ दुबे को 3-0 से हराया।
बालिका वर्ग में डीपीएस आजादनगर की प्रेक्षा तिवारी ने सेंट मैरी कॉलेज इटावा की ओसीन को 3-0 से, एसएजे स्कूल लखनऊ की अमाया सिंह ने सर पदमपत सिंहानिया एजुकेशन सेंटर की अनन्या गुप्ता को 3-1 से, डीपीएस बर्रा की आराध्या सिंह ने लखनऊ पब्लिक स्कूल की अवंतिका को 3-0 से और एनआर सीनियर सेकेंड्री स्कूल लखनऊ की वर्तिका सिंह ने द चिंटल्स स्कूल कल्याणपुर की अदित्री बनर्जी को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
अंडर-17 बालक वर्ग में सर पदमपत सिंहानिया एजुकेशन सेंटर के दक्ष ने सेंट मैरी कॉलेज इटावा के मयंक को 3-0 से, डीपीएस कल्याणपुर के वेदांत ने एसएजे स्कूल लखनऊ के अभिराज को 3-2 से, डीपीएस आजादनगर के वीर रावत ने लखनऊ पब्लिक स्कूल के प्रभव को 3-0 से, डीपीएस लखनऊ के आयुष ने डीपीएस इटावा के वत्सल को 3-0 से हराया।
बालिका वर्ग में डीपीएस कल्याणपुर की प्रशस्ति सिंह ने एसकेडी एकेडमी लखनऊ की विदुषी को 3-0 से, सेंट मैरी इटावा की जाह्नवी ने एनआर सीनियर सेकेंड्री स्कूल लखनऊ की अनन्या को 3-2 से, सर पदमपत सिंहानिया एजुकेशन सेंटर की कावि ने लखनऊ पब्लिक स्कूल की श्रद्धा पाल को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
अंडर-19 बालक वर्ग में डीपीएस आजादनगर के आयुष्मान ने डीपीएस लखनऊ के आयुष को 3-0, लखनऊ पब्लिक स्कूल के अयान अली ने डीपीएस बर्रा के वैभव को 3-1 से, एसएजे स्कूल लखनऊ के एकाक्ष कटियार ने डीपीएस कल्याणपुर के यश श्रीवास्तव को 3-1 से, सर पदमपत सिंहानिया एजुकेशन सेंटर के अव्यांश ने एसडीपीएस इंटरनेशनल स्कूल ललितपुर के द्रीग जैन को 3-0 से हराया।
बालिका वर्ग में डीपीएस आजादनगर की अबाना ने एसडीपीएस स्कूल ललितपुर की अंशिका जैन को 3-0 से, एनआर सीनियर सेकेंड्री स्कूल लखनऊ की यशस्वी सिंह ने डीपीएस कल्याणपुर की शताक्षी को 3-0 से, सर पदमपत सिंहानिया एजुकेशन सेंटर की वरुणवी मिश्रा ने लखनऊ पब्लिक स्कूल की रितिका यादव को 3-0 से, एसएजे गोल्फ सिटी लखनऊ की रिया ने डीपीएस बर्रा की तान्या निगम को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।