कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र के सूबेदार खेड़ा गांव के पास बीती रात गैस रिसाव की सूचना से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आईजीएल के कर्मचारियों ने बताया रात 12 बजकर 50 मिनट पर सूबेदार खेड़ा क्षेत्र में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड की पाइपलाइन को अज्ञात लोगों ने नुकसान पहुंचाया। जिससे करीब दो लाख रुपये मूल्य की गैस का रिसाव हुआ है। समय रहते सूचना मिलने पर कंपनी की टीम ने तत्काल कार्रवाई की जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई। वही घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
इस बीच पुलिस और आईजीएल की टीम मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। संवाद