फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मैसेज आता नहीं और कट जाता बिजली कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। शहर के प्रीपेड उपभोक्ता परेशान हैं। आरोप है कि बिना मैसेज आए ही बिजली कनेक्शन कट जाता है। ऑनलाइन जमा करने पर एक से डेढ़ घंटे बाद बिजली आपूर्ति शुरू होती है।
विज्ञापन

शहर में केस्को के करीब साढ़े सात लाख बिजली उपभोक्ता हैं। इनमें से 1,39,093 उपभोक्ता प्रीपेड मीटर धारक हैं। करीब 35 प्रतिशत उपभोक्ताओं की शिकायत रहती है कि बैलेंस कम होने पर मैसेज नहीं आता और कनेक्शन कट जाता है। राशि जमा करने पर कनेक्शन चालू हो जाता है। ऐसी कोई सुविधा नहीं है जिससे यह देखा जा सके कि मीटर में कितना बैलेंस बचा और समय रहते इसे रीचार्ज कराया जा सके। सबसे ज्यादा दिक्कत ऑनलाइन पेमेंट करने पर होती है क्योंकि जब तक केस्को के खाते में राशि स्थानांतरित नहीं हो जाती, कनेक्शन नहीं जुड़ता और उपभोक्ताओं के घरों में अंधेरा रहता है।


वहीं, केस्को अधिकारियों के मुताबिक प्रीपेड मीटर में बैलेंस सौ रुपये से कम होने पर मैसेज भेजा जाता है। इसके अलावा यदि किसी के खाते में बैलेंस है और वह फिर भी रीचार्ज करा लेता है तो रीचार्च खत्म होने और पुराना बैलेंस शेष बचने पर भी मैसेज भेजा जाता है। राशि शून्य होने पर कनेक्शन कटने का मैसेज भी भेजा जाता है। इसमें भी सिर्फ सुबह 11:00 से शाम चार बजे तक ही कनेक्शन कटता है रात में नहीं कटता।
विज्ञापन


बिजली चोरी रोकने के लिए लगाए गए प्री पेड मीटर
पूर्व में बहुत ज्यादा बिजली चोरी होती थी। बिजली चाेरी पर लगाम लगाने के लिए लगाए प्रीपेड मीटर लगाए गए। इसमें बैलेंस कम होने पर मैसेज आएगा और शून्य पर जाते ही कनेक्शन अपने आप केस्को के सर्वर रूम से कट जाएगा।

फोर-जी से बदले जा रहे सिम

पूर्व में प्रीपेड में टू-जी सिम लगता था। अब इन्हें फोर-जी से बदला जा रहा है। छह माह में करीब 50 हजार स्मार्ट मीटर को फोर-जी किया जा चुका है। शुरुआत में इन्हें पोस्टपेड किया जाता है और बाद में केस्को के सर्वर रूम से मैसेज भेजकर स्वत: ही प्रीपेड में बदल दिया जाता है। इसके अलावा, दस हजार नए फोर-जी स्मार्ट मीटर प्रीपेड किए जा चुके हैं। इनमें बैलेंस कम होने पर मैसेज आता है।





वर्जन

संयोजन की पूरी प्रतिक्रया ऑनलाइन (ऑटोमैटिक) है। केस्को के खाते में ऑनलाइन भुगतान प्राप्त होते ही विद्युत संयोजन पुन: अपने आप हो जाता है। फोर-जी सिम बदलने का कार्य तेजी से चल रहा है। यदि फिर भी किसी को समस्या हो तो उपभोक्ता शिकायत करें, निस्तारण कराया जाएगा। - देवेंद्र वर्मा, मीडिया प्रभारी, केस्को
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें