फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही पर दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तिर्वा। महिला ने जमीन के विवाद की जांच के लिए पहुंचे पुलिसकर्मी पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर एसपी व थानाध्यक्ष से शिकायत की।
ठठिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाने में तैनात एक सिपाही पर आरोप लगाते हुए बताया कि वह 14 जून की शाम को अपने दरवाजे पर बैठी थी।उसी दौरान सफेद रंग की कार से तीन सिपाही उसके घर पर पहुंचे। एक सिपाही ने हाथ पकड़कर उसे घर के अंदर ले गया और दुष्कर्म किया। चीखने पर आरोपी सिपाही अपने साथियों साथ चला गया और उसे व उसके पति को झूठे केस में फंसा देने की धमकी दी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विजय बहादुर वर्मा ने बताया कि महिला का आरोप गलत है। महिला का जमीन का विवाद चल रहा है। इसमें 145 की कार्रवाई की गई। जांच करने के लिए आरोपी सिपाही के साथ दरोगा की पूरी टीम भेजी थी। महिला सिर्फ पुलिस पर दबाव बनाने के लिए आरोप लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें