फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singhania Family Dispute: अंबिका सिंघानिया ने लगाया चोरी का आरोप…पुलिस कर रही जांच, 11 पर दर्ज कराई रिपोर्ट

Sun, 27 Oct 2024 09:21 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जेके समूह के संस्थापकों में से एक जुग्गीलाल सिंघानिया के वंशज हेमंतपत सिंघानिया के परिवार का विवाद सड़कों पर आ गया है। बेटे के बाद अब मां ने बेटे व रिश्तेदारों समेत 11 पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में जेके समूह के संस्थापकों में से एक जुग्गीलाल सिंघानिया के वंशज हेमंतपत सिंघानियां के परिवार का विवाद सड़क पर आ गया है। पहले बेटे और उसके बाद अब मां ने शनिवार को अपने बेटे व अन्य रिश्तेदारों समेत 11 लोगों पर फजलगंज थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उनका पारिवारिक विवाद चल रहा है। दर्ज सभी मामलों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

राधाकुंज कालपी रोड फजलगंज निवासी दिवंगत अरुणपत सिंघानिया की पत्नी अंबिका सिंघानिया की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक घर में पीछे एक चैनल गेट लगा था।  जिसे उनके जेठ जेठ शरदपत सिंघानिया, पीड़िता के बेटे अद्धवैतपत, उनके नौकर हरीश, रवि, केके मिश्रा, मेवालाल, शकुंतला , मोहम्मद वासिफ, राहुल, गार्ड राज कुमार, दिलीप व अजय आदि ने एक महीने पहले उखाड़ दिया था।
एफआईआर के मुताबिक अंबिका सिंघानिया ने अपने रिहायशी वाले हिस्से में सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए थे। बीती 30 सितंबर को आरोपियों ने शरदपत व अद्ववैतपत के उकसाने पर चोरी की सुनियोजित साजिश रची। इससे पहले दो सितंबर 2024 को जिस नौकर को देखरेख की जिम्मेदारी दी गई गई थी, उसी ने लैंड रोलर चोरी किया था।

विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद है सारी घटना
इसी तरह एक अक्टूबर को नौकर हरीश, गार्ड राज कुमार व 4-5 अन्य लोगों ने शाम साढ़े चार  बजे अंबिका के रिहायशी वाले हिस्से से काफी वजनी नांद (जिसमें एक बार में कई सौ लोगों का खाना बनाया जा सकता है) को उतारा और अद्ववैतपत के रिहायशी हिस्से में छिपा दिया था। घटना सीसीटीवी में कैद है।

दिल्ली से लौटी तब पता चली घटना
अंबिका सिंघानिया ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वह बीती चार अक्तूबर को दिल्ली से लौटी थी। गले की नस में दर्द होने के कारण वह दर्द की दवा खाकर सो गई थी। जब आठ अक्तूबर को उन्होंने सामान को चोरी होते देखा, तब सीसीटीवी कैमरा खंगाला, तो बाकी वारदातों के बारे में उन्हें जानकारी हुई।
विज्ञापन

सिंघानिया परिवार की अंबिका सिंघानिया ने चोरी समेत अन्य धाराओं में फजलगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले में पुलिस विवेचना कर रही है।  -दिनेश त्रिपाठी, डीसीपी सेंट्रल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें