फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KPL: केपीएल के फाइनल में गायक युवराज हंस करेंगे दर्शकों का मनोरंजन, फैन इंग्जेमेंट के लिए ये है खास व्यवस्था

Sun, 02 Mar 2025 03:08 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: केपीएल में बॉलीवुड के कलाकार अपनी धमाकेदार प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। प्रतिदिन शाम 6:15 से सात बजे तक कलाकार प्रस्तुति देंगे। फैन इंग्जेमेंट के लिए बॉलीवुड के कलाकारों के डुप्लीकेट दर्शकों के बीच रहेंगे और साथ में सेल्फी कराएंगे।
विज्ञापन
कानपुर प्रीमियर लीग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर प्रीमियर लीग (केपीएल) में फाइनल में 11 मार्च को गायक युवराज हंस अपनी प्रस्तुति देकर समां बांधेंगे और दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। केपीएल गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने बताया कि दो से 11 मार्च तक केपीएल के मुकाबले होंगे।

विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर रोजाना बॉलीवुड के कलाकार अपनी धमाकेदार प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। प्रतिदिन शाम 6:15 से सात बजे तक कलाकार प्रस्तुति देंगे। फैन इंग्जेमेंट के लिए बॉलीवुड के कलाकारों के डुप्लीकेट दर्शकों के बीच रहेंगे और साथ में सेल्फी कराएंगे।

विज्ञापन

केपीएल में कार्यक्रमों का शेड्यूल
  • दो मार्च को सिंगर अंकित तिवारी, पीएसएम बैंड मुंबई।
  • तीन मार्च को एरियल एक्रोबेट्स।
  • चार मार्च को ट्रिपल जेमर्स बैंड।
  • पांच मार्च को इंडियन आइडल विजेता वैभव गुप्ता।
  • छह मार्च को फायर शो।
  • सात मार्च को मलखंभ की प्रस्तुति
  • आठ मार्च को अंदाज बैंड सिंगर शिवम शर्मा, गुलशन ग्रोवर।
  • नौ मार्च को इंडियास गॉट टैलेंट विनर प्रिंस डांस ग्रुप।
  • 10 मार्च को ड्रोन शो।
  • 11 मार्च को सिंगर युवराज हंस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें