अंतरराष्ट्रीय बाजार में उथल-पुथल, कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर के मूल्य में बढ़ोतरी के बीच मंगलवार को सोने-चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई। चांदी दो लाख रुपये प्रति किलो से नीचे आकर 1.98 लाख रुपये पर पहुंच गई, जबकि सोने का भाव घटकर 1,44,700 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। कीमतों में कमी से सराफा बाजार में ग्राहकों की रौनक बढ़ी है।
विज्ञापन
सोमवार को दोनों कीमती धातुओं के भाव में 500-500 रुपये की मामूली बढ़त दर्ज की गई थी। उस दिन चांदी 2,02,000 रुपये प्रति किलो और सोना 1,45,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। उत्तर प्रदेश सराफा एसोसिएशन के मंत्री रामकिशोर मिश्रा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उथल-पुथल और कच्चे तेल व डॉलर के दाम बढ़ने से सोने-चांदी के भाव में गिरावट आई है।
भाव कम होने से उन परिवारों ने गहनों की बुकिंग शुरू कर दी है, जिनके घरों में नवंबर-दिसंबर या अगले साल शादियां हैं। करवाचौथ और धनतेरस को देखते हुए खुदरा कारोबारियों ने भी खरीदारी बढ़ाई है। गहनों, सिक्कों और ठोस सोना-चांदी की मांग बढ़ी है। कीमतों में गिरावट से निवेशकों को तगड़ा नुकसान हुआ है।