फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजिस्टर में दस्तखत, अस्पताल से रोडियोलॉजिस्ट नदारद

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। कोविड एल-टू में रेडियोलॉजिस्ट की उपस्थिति रजिस्टर में अलग-अलग तरह के दस्तखत मिले। शनिवार को सीएमएस ने रजिस्टर में दर्ज उपस्थिति के अनुसार रेडियोलॉजिस्ट को बुलाया तो वह नदारद थे। इस पर नोटिस जारी कर पूरे माह का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। वहीं, इनकी तीन दिन ड्यूटी जिला अस्पताल के अल्ट्रासाउंड कक्ष में लगाई जाती है। वहां भी ये अनुपस्थित रहे। इस पर दूसरा नोटिस देकर बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर एक दिन का वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय अकबरपुर में कोरोना मरीजों के एल-टू अस्पताल स्थापित किया गया था। यहां पर दो फिजीशियन, रेडियोलॉजिस्ट सहित अन्य कर्मियों की तैनाती की गई थी। अब चार माह से एल-टू अस्पताल में कोई संक्रमित नहीं किया गया है। यहां पर डॉक्टरों की रोस्टर के अनुसार ड्यूटी हर रोज लगाई जा रही है। एल-टू अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अभय कुमार पर आरोप है कि सितंबर की पहली तारीख से अब तक उनके हस्ताक्षर उपस्थिति रजिस्टर में अलग-अलग तरह से मिले हैं। 18 से 22 सितंबर तक वह बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहे। शनिवार को भी रजिस्टर मेें उनकी उपस्थिति दर्ज थी, लेकिन वह अस्पताल में नहीं थे। इस पर इन्हें नोटिस जारी किया गया है।
वहीं, जिला चिकित्सालय अकबरपुर के अल्ट्रासाउंड सेंटर में औरैया में तैनात रेडियोलॉजिस्ट डॉ. जसवंत रत्नाकर को सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार व शुक्रवार के लिए संबद्ध किया गया। रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अभय कुमार को मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को अल्ट्रासाउंड करने की जिम्मेदारी दी गई। शनिवार को अल्ट्रासाउंड कक्ष पूरे दिन बंद रहा और रेडियोलॉजिस्ट नहीं पहुंचे। इस पर भी इन्हें नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन

बयान-
रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अभय कुमार के बिना सूचना अनुपस्थित रहने की पूर्व में भी शिकायतें रही हैं। सितंबर में माह में रजिस्टर में उनके हस्ताक्षर अलग-अलग तरीके से पाए गए हैं। जो संदिग्ध प्रतीत हो रहे हैं। पूरे माह का वेतन रोकते हुए नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

- डॉ. राजीव गुप्ता (सीएमएस जिला अस्पताल पुरुष)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें