फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अंडर-19 क्रिकेट में चला सिद्धि मिश्रा की फिरकी का जादू, चार मैचों में चटकाए 12 विकेट

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। उत्तर प्रदेश की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की बाएं हाथ की स्पिनर सिद्धि मिश्रा अपनी सटीक गेंदबाजी के दम पर प्रदेश की उभरती प्रतिभाओं में शामिल हो गई हैं। अंडर-19 वनडे सीरीज के चार मैचों में सिद्धि ने 12 विकेट चटकाकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
विज्ञापन


किदवईनगर स्थित रतनलाल शर्मा स्टेडियम में कोच हैदर रिजवी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहीं सिद्धि विपक्षी बल्लेबाजों के लिए लगातार चुनौती साबित हो रही हैं। उनकी गेंद में टर्न के साथ विविधता देखने को मिलती है, वहीं अंदर की ओर तेजी से आती गेंद विकेट लेने में खास भूमिका निभा रही है। कोच के अनुसार, गेंद पर मजबूत पकड़, लाइन-लेंथ और विविधता सिद्धि की सबसे बड़ी ताकत है।

किदवईनगर एच ब्लॉक निवासी हरीश चंद्र मिश्रा और शालिनी मिश्रा की बेटी सिद्धि (18) ने आठ वर्ष पूर्व साउथ मैदान से क्रिकेट की शुरुआत की थी। छोटे कद के बावजूद उन्होंने स्पिन गेंदबाजी को अपना हथियार बनाया और मेहनत के बल पर अपनी अलग पहचान बनाई। वर्तमान में वह वडोदरा में आयोजित बीसीसीआई की अंडर-19 वनडे सीरीज में उत्तर प्रदेश टीम की ओर से खेल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपलब्धियां

गोवा के खिलाफ अंडर-19 वनडे में 7.1 ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट लिए।

अंडर-16 जूनियर महिला वर्ग के पांच मैचों में 10 विकेट लिए।

जेएनटी क्रिकेट लीग के पांच मैचों में 11 विकेट लिए।

केसीए महिला क्रिकेट लीग के पांच मैचों में 19 विकेट लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें