फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन की विरासत संभालने का रास्ता तैयार, व्यापार मंडल कमेटी तय करेगी श्याम बिहारी के बेटे का भविष्य

Mon, 17 Jun 2019 11:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
श्याम बिहारी मिश्रा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्रा के बेटे मुकुुंद मिश्रा के लिए पिता के संगठन की विरासत संभालने का रास्ता तैयार हो चुका है। प्रदेश के 22 जिलों के प्रतिनिधियों ने मुकुंद मिश्रा को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पेश किया है।
विज्ञापन


अब इस पर कोर कमेटी की बैठक में फैसला होना बाकी है। कोर कमेटी की बैठक अध्यक्ष बुलाते हैं। माना जा रहा है कि एक माह के अंदर इस पर फैसला आ जाएगा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के सूत्र बताते हैं कि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्रा काफी समय से बीमार चल रहे हैं।

 
विज्ञापन

श्याम बिहारी मिश्रा के बेटे को संगठन का कार्यकारी अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव 

उम्र और बीमारी की वजह से उनकी सक्रियता भी कम हुई है। ऐसे में संगठन की बागडोर मुकुंद मिश्रा को सौंपे जाने की तैयारी काफी समय से चल रही है। इसी कवायद के चलते कुछ माह पूर्व मुकुंद मिश्रा को प्रदेश उपाध्यक्ष से वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया था।

हालांकि इसे प्रदेश पदाधिकारियों की मंशा कहा गया था। अब बीते दिनों मेरठ में हुई प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में महामंत्री दिलीप सेठ ने मुकुंद मिश्रा को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव पेश किया। इस प्र्रस्ताव को 22 जिलों से आए पदाधिकारियों ने समर्थन दिया।

इस पूरी कवायद को मुकुंद मिश्रा ने संगठन के पदाधिकारियों का भरोसा और स्नेह करार दिया। उन्होंने कहाकि पदाधिकारियों की ओर से यह आवाज उठी है। इसका स्वागत करते हैं। बाकी फैसला कोर कमेटी को करना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें