मौके का फायदा उठाकर पड़ोसी राजन शुक्ला उसके घर में घुस गया और दुष्कर्म किया। पीड़िता के घरवाले जब वापस आए तो उसने आपबीती बताई। जिसके बाद मलवां पुलिस ने राजन शुक्ला पर दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस ने राजन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद से वह लगातार दो साल से जेल में बंद था।
सोमवार को मामले की सुनवाई कर रहे अपर जिला जज रविकरन सिंह की अदालत ने गवाहों, साक्ष्यों और तर्कों के आधार पर राजन शुक्ला को दोषी माना और दस वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने राजन पर 16,500 रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अदालत के आदेश के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।