फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से शटरिंग कारीगर की मौत

Wed, 05 Aug 2026 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डेरापुर। कानपुर- इटावा हाईवे पर बलहरामऊ के पास मंगलवार शाम को तेज रफ्तार वाहन ने एक शटरिंग कारीगर को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

बरौर थाना क्षेत्र के अंगदपुर गांव निवासी राहुल राठौर ने बताया कि छोटा भाई रोहित (20) शटरिंग का काम करता था। मंगलवार शाम काम से घर लौटने के बाद वह टहलने के लिए हाइवे पर गया था। आठ बजे के करीब औरैया की ओर जा रहे तेज रफ्तार वाहन ने भाई को टक्कर मार दी। टायर के नीचे आ जाने से भाई की मौके पर ही मौत हो गई। अनहोनी पर भाई साहुल, बहन आरती व परिजन रोने लगे। थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने बताया कि हादसा कर भागे वाहन चालक की तलाश की जा रही है। मामले में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें