राजपुर। सिकंदरा थाना क्षेत्र में रविवार रात को एक पांच वर्षीय मासूम का शव उसके घर से 400 मीटर दूर निर्वस्त्र अवस्था में मिला था। मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज होने के कुछ घंटे बाद पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। पूछताछ में उसने कुकर्म करने से मासूम के बेसुध हो जाने पर गला घोंटने की बात कुबूल की है।
सिकंदरा थानाध्यक्ष सुधाकर सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर 1:20 बजे के करीब कानपुर-इटावा हाईवे के कांधी ओवरब्रिज से महावीर उर्फ काडा उर्फ अंकित को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ उसके पड़ोसी ने मासूम बेटे की हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पूछताछ में आरोपी महावीर ने बताया कि दो अगस्त की शाम को वह गांव के स्कूल के पास बैठा था। तभी शौच के लिए जा रहीं युवतियों का पांच वर्षीय भतीजा भी पीछे-पीछे स्कूल तक आ गया।
यहां उसको देखने पर मासूम ने रुपये मांगे। इस पर उसने मासूम को रुपये न होने व आम तोड़ कर देने की बात कहकर खेतों की ओर ले गया। वहां उसने मासूम को एक आम तोड़कर दिया। मासूम को निर्वस्त्र हालत में देखकर उसकी नीयत बिगड़ गई। उसने मासूम के साथ कुकर्म किया। इससे मासूम की हालत बिगड़ गई। इससे उसे राज खुलने का डर सताने लगा तो उसने मासूम की गला घोंट कर हत्या कर दी। शव को खेत किनारे नाली में झाड़ियों के बीच छिपा दिया। देर रात को मासूम का शव मिल जाने के बाद व हत्या की प्राथमिकी दर्ज होने पर वह बाहर भागने के लिए वाहन की तलाश में कांधी ओवरब्रिज के पास खड़ा था तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
..............
कुछ ही देर में शव खोज निकालने पर गहराया था ग्रामीणों का शक
कुकर्म व हत्या को अंजाम देने के बाद स्वयं को बचाने के लिए महावीर गांव से भागने के बजाय परिजन व पड़ोसियों के साथ मिलकर मासूम की खोजबीन का नाटक करता रहा। कुछ ही देर बाद झाड़ियों से शव खोज निकालने पर ग्रामीणों को उस पर शक हो गया। मासूम के पिता ने बताया कि बेटे के लापता होने के बाद परिजन ने शाम सात बजे से उसकी तलाश शुरू की थी। परिजन ने उसे आसपास के गांव से लेकर कांधी में हाईवे तक खोजा था लेकिन बेटे का कुछ पता नहीं चला। खेतों की ओर जाने पर वहां साथी संग नशा कर रहा महावीर कुछ ही देर में बेटे को गोद में लेकर गांव की ओर आता दिखा। परिजन उसे सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद ही महावीर पर शक गहरा गया था। पुलिस ने छानबीन के दौरान घटना स्थल के पास से शराब के खाली क्वार्टर बरामद किए थे।
..........................
महावीर पर चार साल पहले एक और मासूम से कुकर्म का आरोप
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि चार साल पहले भी महावीर ने गांव के एक मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया था। परिजन ने लोकलाज के डर से थाना में शिकायत नहीं की थी। थानाध्यक्ष सुधाकर सिंह ने बताया कि हत्यारोपी महावीर के पूर्व में कई बार जेल जा चुका है। महावीर पर पूर्व में मासूम के साथ कुकर्म करने को लेकर कोई भी मामला थाना में पंजीकृत नहीं है।
...................
पत्नी के पानी लेने जाने के दौरान बुआ के पीछे चला गया था बेटा
इकलौते बेटे की कुकर्म के बाद हत्या हो जाने से उसके माता-पिता व परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। मासूम की मां ने बताया कि रविवार शाम को वह पांच वर्षीय बेटे व दो वर्षीय बेटी को नहला रही थीं। बेटे को नहलाने के बाद बेटी के लिए पानी कम पड़ जाने पर वह घर से पानी लेने गई थी। तभी बेटा शौच के लिए जा रही अपनी बुआ के पीछे भागते हुआ चला गया। ननद ने कोल्ड ड्रिंक पिलाने की बात कहने पर बेटा घर आया था और चप्पल पहन कर वापस दौड़ता हुआ चला गया। ननद के घर आने के बाद भी बेटा घर नहीं आया तो खोजबीन के दौरान उसका शव मिला। बेटे के बिना अब वह कैसे जिएगी।
..................
हत्यारोपी को दी जाए फांसी की सजा
मासूम के पिता ने बताया कि वह फेरी लगाकर बाल खरीदने व गुब्बारे आदि बेचने का काम करते हैं। रविवार को वह मध्यप्रदेश के शिवपुरी में मौजूद था। शाम सात बजे कई बार कॉल करने के बाद पत्नी ने फोन उठाया था और बेटे के लापता होने की जानकारी दी थी। इसके कुछ घंटे बाद बेटे की हत्या करने की जानकारी मिली। उसकी गांव में किसी से भी कोई रंजिश नहीं थी। इसके बाद भी बेटे के साथ कुकर्म कर हत्या कर दी गई। उसने कहा कि बेटे की हत्या करने के आरोपी को को फांसी की सजा दी जाए।
.................
मासूम हत्यारोपी महावीर से बहुत घुला-मिला था। इसका फायदा उठाकर महावीर ने उसके साथ कुकर्म की घटना कारित की और बचने के लिए गला घोंट कर हत्या कर दी थी। महावीर के शव को कुछ देर में खोज लेने पर लोगों ने उसपर आशंका जाहिर की थी। सर्विलांस व मैन्युअल तंत्र की मदद से पुलिस हत्यारोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। हत्यारोपी को कोर्ट में पेश किया गया है। वहां से उसे जेल भेजा गया है। - सौरभ वर्मा, सीओ सिकंदरा