फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: उरई में शराब के नशे में विवाद के बाद शटरिंग कारीगर की मौत, आरोपी साथी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

Mon, 27 Jul 2026 08:29 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Orai News: शहर कोतवाली क्षेत्र में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में एक शटरिंग कारीगर की मौत हो गई। साथी के हमले में गंभीर रूप से घायल कारीगर ने झांसी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में गैर इरादतन हत्या की धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गला रेतकर युवती की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले के उरई शहर कोतवाली क्षेत्र में शराब के नशे में हुए मामूली विवाद ने एक शटरिंग कारीगर की जान ले ली। साथ में काम करने वाले साथी ने गुस्से में आकर सिर पर लकड़ी की फंटी से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल कारीगर ने झांसी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी साथी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

किराये के मकान में शराब पीने के दौरान हुआ था विवाद

पुलिस के अनुसार, मूल रूप से भदेख (थाना कुठौंद) निवासी राजेश कुमार श्रीवास्तव की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित ने बताया कि उनके 52 वर्षीय छोटे भाई गुड्डू उर्फ अरुण कुमार अपने साथी प्रशांत विश्वास के साथ उरई के चुर्खी बाईपास स्थित नया पटेल नगर में किराये के मकान में रहकर शटरिंग का काम करते थे। बीते 24 जुलाई की रात दोनों कमरे में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और बात मारपीट तक पहुंच गई।

लकड़ी की फंटी से किया हमला, झांसी में तोड़ा दम

विवाद बढ़ने पर आरोपी प्रशांत ने गुस्से में आकर कमरे में रखी लकड़ी की फंटी से गुड्डू के सिर पर जोरदार वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज झांसी में भर्ती कराया गया, जहां 26 जुलाई को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित दो टीमों ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से आरोपी प्रशांत विश्वास (निवासी हंसखली, जिला नदिया, पश्चिम बंगाल) को दबोच लिया।

विज्ञापन

http://



पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल, दर्ज हुई एफआईआर

सीओ सिटी राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने शराब के नशे में कहासुनी के बाद हमला करने की बात स्वीकार की है। प्रथम दृष्टया यह मामला गैर इरादतन हत्या का पाया गया है। पुलिस ने आला कत्ल और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें