फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: हरिद्वार-नरौरा से आया 1.33 लाख क्यूसेक पानी, शुक्लागंज में 110.80 मीटर पहुंचा गंगा का जलस्तर

Mon, 27 Jul 2026 08:14 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से कछारी क्षेत्र के ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। बीते 24 घंटे में गंगा का जलस्तर 108 सेंटीमीटर बढ़ गया है। नरौरा और हरिद्वार बैराज से 1,33,649 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद नदी का बहाव तेज हो गया है और जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
उफान पर गंगा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ों और मैदानी इलाकों में जारी मूसलाधार बारिश के चलते कानपुर में गंगा नदी का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। बीते महज 24 घंटों के भीतर गंगा के जलस्तर में 1.08 मीटर (108 सेंटीमीटर) का भारी उछाल आया है। रविवार सुबह 08 बजे शुक्लागंज में जलस्तर 110.80 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जो शनिवार सुबह तक 109.72 मीटर पर था।

विज्ञापन

गंगा के अचानक उफान पर आने से तटीय व कटरी क्षेत्र के गांवों में बाढ़ की दहशत फैल गई है और ग्रामीणों को अपनी फसलों के डूबने की चिंता सताने लगी है। शुक्लागंज में गंगा का चेतावनी बिंदु 113 मीटर निर्धारित है।

हरिद्वार और नरौरा से छोड़ा गया 1.33 लाख क्यूसेक पानी

जलस्तर में आई इस तेज बढ़ोतरी का मुख्य कारण ऊपरी इलाकों के बैराजों से भारी मात्रा में पानी छोड़ा जाना है। रविवार सुबह मिले आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक हरिद्वार से दो किस्तों में 66,230 और 67,419 क्यूसेक पानी गंगा में डिस्चार्ज किया गया। वहीं कानपुर गंगा बैराज से 64,198 क्यूसेक पानी आगे की ओर निकाला गया। नरौरा और हरिद्वार से आए कुल 1,33,649 क्यूसेक अतिरिक्त पानी के प्रभाव से गंगा की धारा बेहद तेज और खतरनाक हो गई है।

नौका संचालन पर रोक, जल पुलिस तैनात

बीते कई दिनों से गंगा शांत थीं और पानी घट रहा था, लेकिन अचानक हुए इस जलभराव ने प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज कर दी है। खतरे की आशंका को देखते हुए गंगा बैराज पर जल पुलिस की विशेष तैनाती कर दी गई है और नदी में नावों के संचालन पर तुरंत प्रभाव से पाबंदी लगा दी गई है। जिला प्रशासन ने गंगा के सभी घाटों और संवेदनशील इलाकों की सुरक्षा बढ़ा दी है।

विज्ञापन

उपजिलाधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश

जिलाधिकारी ने स्थिति की समीक्षा करते हुए सभी उपजिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने के सख्त निर्देश दिए हैं। जिन इलाकों में पानी तेजी से बढ़ रहा है, वहां चेतावनी संकेतक लगाने को कहा गया है। प्रशासन का कहना है कि बाढ़ या किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए राहत एवं बचाव दल पूरी तरह तैयार हैं। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि वे नदी के किनारे न जाएं और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देकर प्रशासन का सहयोग करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें