फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shuklaganj: दादी की अस्थियां विसर्जन करने आए युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, दर्दनाक मौत

Wed, 19 Jun 2024 09:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शुक्लागंज

सार

यूपी के शुक्लागंज में दादी की अस्थियां विसर्जन करने गए युवक की अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्लागंज में कोतवाली गंगाघाट के जाजमऊ गंगापुल पर से दादी की अस्थियां छोटे भाई संग विसर्जन करने के लिए आए बड़े भाई को अज्ञात वाहन कुचल कर भाग निकला जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया कि दोनों भाई लखनऊ से एक बाइक से यहां आए थे।
विज्ञापन


लखनऊ डालीगंज निवासी मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि वह लखनऊ बिजली विभाग में संविदा कर्मी है और उनके बड़े भाई राज श्रीवास्तव 48 वर्ष लखनऊ नगर निगम में संविदा कर्मचारी है। दो दिन पहले ही उनकी दादी गायत्री देवी की मौत हो गई थी जिनकी अस्थियां विसर्जन करने के लिए दोनों भाई बुधवार सुबह एक बाइक से जाजमऊ गंगापुल पहुंचे जहां पुल पर दोनों भाई उतर ही रहे थे कि अचानक एक अज्ञात वाहन आया और बड़े भाई को कुचलता हुआ निकल गया जबकि धक्का लगने से वह पुल के फुटपाथ पर जा गिरे जिन्हें आंशिक चोटे आई है। मौके पर ही भाई की मौत हो गई। जिसकी सूचना परिजनों को दी गई। मौके पर जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने अज्ञात में पंचनामा भर वैधानिक कार्रवाही की वहीं पति की मौत से पत्नी रंजना व बेटे नंद किशोर का रो-रो कर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें