फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shuklaganj: गंगा नदी पर नया फोरलेन पुल बनाने के लिए सर्वे शुरू, 17 सौ मीटर लंबा और 20 मीटर चौड़ा बनेगा पुल

Sun, 27 Apr 2025 08:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शुक्लागंज

सार

गंगा नदी पर नया फोरलेन पुल बनाने के लिए सर्वे शुरू हुआ। कानपुर सेतु निगम व उन्नाव राजस्व विभाग की टीम ने सर्वे किया।
विज्ञापन
टीम ने किया सर्वे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटिश हुकूमत में बने पुराने गंगापुल के कुछ हिस्से के ढहने के बाद इसके सामानांतर लगभग 235 करोड़ की लागत से नया फोरलेन बनाने की कवायद शुरू हो गई है। लगभग 17 सौ मीटर लंबाई का यह पुल तिवारी के बगीचा मोड़ से चढ़ेगा और कानपुर छोर पर गंगाघाट पुलिस चौकी पर उतरेगा। पुल निर्माण के लिए शनिवार से सर्वे का कार्य शुरू हो गया है। कानपुर सेतु निगम और उन्नाव राजस्व विभाग की टीम ने शनिवार को सर्वे के तहत स्थलीय निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन



कानपुर सेतु निगम के एई अनुराग सिंह और उन्नाव की नायब तहसीलदार पूर्णिमा तिवारी ने पुराने गंगापुल से 50 मीटर दूर प्रस्तावित पुल के निर्माण स्थल का जायजा लिया। इस दौरान राजस्व विभाग ने अपने नक्शे के आधार पर पुल के बीच आने वाली अड़चनों के बारे में जानकारी ली। सेतु निगम के एई अनुराग सिंह ने बताया कि नया फोरलेन पुल की अनुमानित लागत लगभग 235 करोड़ है, जो आगे घट-बढ़ सकती है। शनिवार से से सर्वे कार्य शुरू कर दिया गया है। इसमें पुल बनाए जाने के बीच आने वाली अड़चनें, कितनी जमीन का अधिगृहण होगा, कितने मकान जद में आएंगे, इन सबको लेकर मंथन जारी है। उन्होंने बताया कि नया पुल 17 सौ मीटर लंबा और 20 मीटर चौड़ा बनेगा। शुक्लागंंज छोर के नवीन गंगापुल के मुहल्ला तिवारी का बगीचा मोड़ के पास से पुल चढ़ेगा और रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी बनाते हुए पुल को मिश्रा कालोनी छोर पर मोड़ते हुए कानपुर छोर के ओईएफ स्टेडियम मार्ग के पास से गंगाघाट पुलिस चौकी पर उतार जाएगा। निरीक्षण के दौरान लेखपाल अशोक सैनी, मनोज यादव व अन्य राजस्व कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्किल रेल के अनुसार मिलेगा मुआवजा
शनिवार को मिश्रा कालोनी छोर पर सर्वे कार्य के लिए जब सेतु निगम और राजस्व विभाग की टीम पहुंची तो पुल बनाए जाने के दौरान मकान जाने के डर से कुछ लोग अपनी रजिस्ट्री आदि लेकर पहुंंच गए। सेतु निगम के एई ने लोगों को बताया कि वह परेशान न हों, जिनके पास सही दस्तावेज होंगे, उन्हें सरकार की ओर से सर्किल रेट के हिसाब से मुआवजा दिया जाएगा। मालूम हो कि पुल बनाए जाने की जद में करीब 30 से 40 मकान आ रहे हैं।

अंडरपास दिनभर बंद रहा, राहगीर परेशान
रेल गंगापुल के अपलाइन पर मरम्मत कार्य के कारण शनिवार सुबह आठ से शाम 4:30 बजे तक रेल पुल के नीचे का अंडरपास मार्ग को सुरक्षा की दृष्टि से पूरी तरह से बंद रहा। ऐसे में पश्चिमी गंगाघाट से शहर की ओर आवागमन करने वालों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ी। यातायात को रेलवे स्टेशन के निकट पड़ने वाली रेलवे क्रॉसिंग मार्ग से निकाला गया। वहां रेलवे फाटक बंद होने पर कई बार जाम लगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें