फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: इंस्टाग्राम से दोस्ती के बाद युवती ने दी धमकियां, दहशत में युवक ने दी जान

Sun, 27 Apr 2025 07:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: युवती की धमकियों से परेशान होकर युवक ने जान दे दी। घटना बिठूर थानाक्षेत्र के हृदयपुर गांव की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
आयुष की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक युवती से इंस्टाग्राम से दोस्ती करना युवक को भारी पड़ गया। दो साल चली दोस्ती के दौरान युवती ने पहले बहाने, फिर दबाव बनाकर युवक से रुपये लेना शुरू कर दिया। जब युवक ने शादी के लिए कहा तो युवती ने इंकार कर दिया। पिता का आरोप है कि युवती बेटे को जेल भिजवाने की धमकी दे रही थी। इस वजह से उसने जान दे दी। बेटा अवसाद में चला गया। रविवार सुबह सभी लोग उठे तो कमरे में बेटे का शव फंदे पर लटक रहा था। जिसके बाद परिवार में चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन


हृदयपुर गांव निवासी किसान नंद किशोर का बेटा आयुष (19) इंटर का छात्र था लेकिन उसने परीक्षा नहीं दी थी। परिवार में एक बेटी आकांक्षा और पत्नी ज्वाला हैं। पिता ने बताया कि नवाबगंज की रहने वाली एक युवती का उनके गांव में ननिहाल है। उनके अनुसार युवती अक्सर गांव में आकर रुकती थी। करीब दो वर्ष पूर्व युवती की बेटे से इंस्टाग्राम के जारिये दोस्ती हो गई। दोनों इंस्टाग्राम और व्हॉट्सएप पर बातचीत और चैटिंग करते थे। युवती ने बेटे से रुपये की मांग की, जिसे बेटे ने पूरा कर दिया। उनके अनुसार जब बेटे ने युवती से शादी की बात की तो उसने आनाकानी शुरू कर दी।

इसके बाद उन लोगों ने भी युवती से बात करने की कोशिश की तो वह भड़क उठी और मना कर दिया। फूट-फूटकर रोते पिता के अनुसार युवती कई दिनों से बेटे को व्हाॅट्सएप कॉल कर बेटे को जेल भिजवाने की धमकियां दे रही थी। इस वजह से वह अवसाद में चला गया। दो सप्ताह से बेटा दहशत में था। इसी कारण उसने आत्महत्या कर ली। पिता ने बताया कि बेटे के मोबाइल में इस बात के साक्ष्य हैं। बिठूर इंस्पेक्टर प्रेमनारायण विश्वकर्मा के अनुसार पिता ने एक युवती पर धमकियां देने का गंभीर आरोप लगाया है। युवक का मोबाइल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवाबगंज पुलिस ने पकड़ा था दोनों को
पिता का आरोप है कि एक दिन जब रुपये देने से बेटे ने मना किया तो युवती ने नवाबगंज पुलिस से तरह-तरह के आरोप लगाकर शिकायत कर दी। पुलिस ने दोनों से पूछताछ करने के बाद हिदायत देकर छोड़ा था। इसके बाद फिर से दोनों में बातें होने लगीं थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें