पुलिस को घटना की जानकारी देता घायल युवक सूरज
- फोटो : अमर उजाला
शुक्लागंज कोतवाली गंगाघाट के रजुवाखेड़ा गांव मोड़ के पास मंगलवार की देर रात सब्जी बेच कर लौट रहे गांव रजुवाखेड़ा निवासी सूरज कश्यप (22) का दो युवकों से विवाद हो गया। बात बढ़ने पर एक युवक ने सब्जी विक्रेता सूरज पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली युवक के सीने में लगने से लहूलुहान होकर गिर गया।
पुलिस ने उसे पास के नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। गांव रजुवाखेड़ा निवासी सूरज कश्यप ने पुलिस को बताया कि वह जाजमऊ मंडी में सब्जी बेचने का काम करता है। रोजाना की तरह वह अपनी ठेलिया लेकर घर को लौट रहा था। रात लगभग आठ बजे पड़ोस के गांव लोचन खेड़ा में रहने वाले दो युवक नशे की हालत में मिले।
उससे कहा कि जो चप्पल वह पहने है, वह उसकी है। उसने विरोध किया तो गाली गलौज कर मारपीट करने लगे। आरोप है कि इसी बीच एक युवक ने तमंचे से फायर कर दिया। कोतवाली गंगाघाट प्रभारी राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि आरोपी युवकों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।