फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल मंडी जाने वाली मुख्य सड़क पर जाम की समस्या बनी आम

विज्ञापन
जसवंतनगर में नगर पालिका के सामने लगा जाम। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
जसवंतनगर (इटावा)। बस स्टैंड से रेलमंडी मार्ग पर जाम की समस्या आम हो गई है। दिन में कई बार जाम लगता है। जाम का मुख्य कारण फुटपाथ पर हाथठेला दुकानें और वाहनों की पार्किंग होना है। दोपहर में छुट्टियां होने पर स्कूली बसें लगभग रोज जाम में फंस जाती हैं। जाम में फंसे बच्चे तेज धूप और गर्मी परेशान होते हैं।
विज्ञापन

मोनू मिश्रा, प्रशांत मिश्रा, राम उपाध्याय, अमित पाठक, वीरेंद्र, कल्लन दुबे नेबताया कि नगर में कहीं भी वाहन पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। लोग सड़कों के किनारों पर वाहन खड़े कर देते हैं। सड़कों के दोनों किनारों पर अतिक्रमण भी है। प्ले स्कूल के प्रबंध निदेशक राहुल दीक्षित ने बताया कि आए दिन स्कूल की वैन जाम में फंस जाती है। जैन मोहल्ला निवासी महेश मिश्रा ने बताया कि ज्वैलरी की दूकान के आगे आए दिन जाम लगता है। जाम की समस्या के कारण दुकानदारी कम हो गई है।
ईओ नगर पालिका रामेंद्र सिंह ने कहा कि जल्द ही नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। व्यापार मंडल की बैठक में इस पर सहमति बनी थी। रास्तों को अवरुद्ध करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें