फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shuklaganj: बंद कमरे में मिला वृद्धा का चार दिन पुराना शव, पीएम के बाद पड़ोसी को साैंपा

Mon, 07 Oct 2024 03:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शुक्लागंज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
शुक्लागंज में गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के सोलह बीघा मोहल्ले में रविवार दोपहर एक मकान में मायादेवी (85) पत्नी स्व. अशोक धानुक का चार दिन पुराना शव मिला। दुर्गंध उठने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद लोहे के दरवाजे को तोड़कर कमरे में दाखिल हो सकी। शव मच्छरदानी से लिपटा जमीन पर पड़ा था और कीड़े भी पड़ गए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बीमारी से मौत होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन


बताया गया कि वह अपने मकान में अकेले रहती थीं। बेटी का विवाह के बाद आना-जाना नहीं था। बेटा नशे का लती होने से उसका भी अतापता नहीं है। वृद्धा कानपुर के एक सुलभ शौचालय में सफाई का काम करके गुजर बसर करती थी। जब पुलिस पहुंची तो शव कीड़े पड़ गए थे। पुलिस के मुताबिक शव करीब चार दिन पुराना लग रहा। कोतवाली प्रभारी अनुराग सिंह ने बताया कि वृद्धा अकेले रहती थी। बेटा दीपक नशेबाज है, उसका कुछ पता नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फेफड़ों में संक्रमण की बीमारी से मौत की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम के बाद शव पड़ोसी इस्लाम को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें