फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे बुखार व दर्द के मरीज

Mon, 07 Oct 2024 02:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला और टाटा एआईजी हेल्थ इंश्योरेंस की ओर से शनिवार को आजादनगर स्थित प्रीत गार्डन अपार्टमेंट में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में वायरल बुखार, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर के अलावा जोड़, कमर और शरीर दर्द के साथ ड्राई आई के रोगी पहुंचे। यहां मरीजों को स्वास्थ्य बीमा के संबंध में जानकारी दी गई। शिविर में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, बीएमआई और आंखों की जांच भी निशुल्क की गई। डॉक्टरों ने मरीजों को बाहर के खाने से दूरी बनाने और साथ ही दिनचर्या में व्यायाम शामिल करने की सलाह दी। शिविर में टाटा एआईजी हेल्थ इंश्योरेंस की ओर से स्वास्थ्य बीमा के संबंध में लोगों को जानकारी दी गई। अपार्टमेंट निवासी वरुण बाजपेई ने शिविर की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें