फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जेसीआई इनफिनिटी की बैडमिंटन प्रतियोगिता में श्रेय रहे प्रथम

विज्ञापन
बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेता। - फोटो : संगठन
विज्ञापन
कानपुर। जेसीआई इनफिनिटी की ओर से रविवार को कैंट स्थित कानपुर क्लब में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मयूर ग्रुप की ओर से कराए गए आयोजन में खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बालक वर्ग में श्रेय कंसल ने प्रथम पुरस्कार जीता।
विज्ञापन


अनिकेत गुप्ता और कबीर बहल ने द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। बालिका वर्ग में स्नेहा छाबड़ा और इशिका श्रीवास्तव की जोड़ी ने प्रथम पुरस्कार हासिल किया। अनुरति गर्ग और इशिता कनोडिया ने द्वितीय पुरस्कार जीता।

संस्था के अध्यक्ष अनिकेत गुप्ता ने कहा कि हमारा लक्ष्य खेलों के माध्यम से युवाओं को सकारात्मकता और शारीरिक स्वास्थ्य के महत्व को समझाना है। मयूर ग्रुप के निदेशक सुनील गुप्ता ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें