कानपुर। रेलवे ने उधना एक्सप्रेस सहित छह ट्रेनों के संचालन की अवधि में विस्तार किया है। कानपुर से होकर गुजरने वाली यह सभी ट्रेनें दिल्ली, मुंबई व लखनऊ रूट की हैं।
रेलवे के मुताबिक 09025 व 09026 बलसाड़ एक्सप्रेस 28 और 29 जुलाई तक, 09031 जयनगर एक्सप्रेस 27 जुलाई तक, 09032 उधना एक्सप्रेस 28 जुलाई तक, 09343 पटना एक्सप्रेस 31 जुलाई तक चलेगी।
वहीं, 09195 व 09196 मऊ एक्सप्रेस 28 और 29 जुलाई तक, 09043 व 09044 बांद्रा एक्सप्रेस 27 व 28 जुलाई तक, 09045 और 09344 पटना एक्सप्रेस एक अगस्त तक चलेगी।