Kanpur News: पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल में पाया कि 100, 200, 500 रुपये के नोटों की कतरन ढेर में हैं। मामले की जांच की जा रही है कि रात में उक्त नोटों की कतरन, किसने फेंकी और क्यों फेंकी।
कानपुर में बिल्हौर के अरौल थाना क्षेत्र में मेदुआ गांव के सामने जीटी रोड हाईवे पर अंडरपास के पास शुक्रवार को कई कुंतल नोटों की कतरन पड़ी मिली। घटना की जानकारी होते ही इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने नोटों की कतरन देखकर मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने नमूने लेकर उच्च अधिकारियों को सूचित किया है। जानकारी के अनुसार, अरौल थाना क्षेत्र के मेदुआ गांव के समीप से ही जीटी रोड हाईवे गुजरा हुआ है। मेदुआ अंडरपास के पास शुक्रवार सुबह राहगीर कई कुंतल नोटों की कतरन देखकर सन रह गए।
थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल में पाया कि 100, 200, 500 रुपये के नोटों की कतरन ढेर में हैं। मामले की जांच की जा रही है कि रात में उक्त नोटों की कतरन, किसने फेंकी और क्यों फेंकी।