फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकबरपुर में कोरोना कर्फ्यू तोड़ खुलीं दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर में शनिवार को कोरोना कर्फ्यू के बावजूद दुकानें खुल गईं। हालांकि जानकारी पर कोतवाल पुलिस बल लेकर पहुंचे तो दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर भाग निकले।
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू में केवल आवश्यक वस्तुओं की दुकानें सुबह 7 से 11 बजे तक खोलने की छूट है। वहीं शनिवार को अकबरपुर के नेहरू नगर में इलेक्ट्रानिक बाजार में और सदर बाजार में गारमेंट की दुकानें खुली देख ग्राहक पहुंच गए। बर्तन व चश्मे की दुकान पर भी भीड़ रही। सदर बाजार में भीड़ होने से कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया।
किसी ने जानकारी कोतवाल को दी तो वह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर भाग निकले। एसडीएम सदर राजीव राज ने बताया कि अब रविवार को अकबरपुर बाजार में छापा मारा जाएगा। कोतवाल को भी कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने को कहा गया है। नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

व्यापारियों ने दुकानें खोलने की मांगी छूट
कानपुर देहात। व्यापारी नेताओं ने शनिवार को डीएम जेपी सिंह से मिलकर सहालग के समय बाजार बंद होने से हो रही दिक्कतों से अवगत कराया। व्यापारियों ने सुबह व शाम चार-चार घंटे दुकानें खोलने की अनुमति मांगी। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता उर्फ मोनू, महामंत्री पीयूष कौशल ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया।
युवक व्यापार मंडल एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश चंद्र अग्रवाल, अमल अग्रवाल, अमर यादव आदि ने कहा कि दुकानें बंद होने से सहालग के समय में लोग खरीदारी नहीं कर पा रहे हैं। वहीं व्यापार भी प्रभावित है। डीएम ने मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें