फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: फुटपाथ पर दुकानदारों का कब्जा, राहगीर परेशान

Thu, 19 Jun 2025 01:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। नगर के नहर पुल के पास दुकानदार फुटपाथ पर कब्जा कर दुकान सजाए रहते हैं। वहीं फुटपाथ पर अवैध पार्किंग कर वाहन खड़े किए जा रहे हैं। ऐसे में पैदल व साइकिल सवार राहगीरों को आने जाने में समस्या हो रही है। साथ ही रोजाना जाम लगता है।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार डॉ. रवींद्र मिश्रा ने ईओ मनीष कुमार के साथ बीते चार फरवरी को अभियान चलाकर नहर पुल व अकबरपुर मार्ग को कब्जा मुक्त कराया था। इसमें 70 दुकानदारों के कब्जे हटवाए गए थे, जबकि डेरापुर मार्ग पर कार्रवाई होते देख लोगों ने स्वयं ही जगह को खाली कर दिया। समय बीतने के साथ चार माह बाद दुकानदारों ने फिर से कब्जा कर दुकान सजा ली है। बुधवार को कब्जे की वजह से सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। जिससे राहगीर परेशान होते रहे। नायब तहसीलदार ने बताया कि फुटपाथ पर कब्जा करने वालों के खिलाफ समय-समय पर कार्रवाई की जाती है। एक बार फिर से अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें