फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल यादव ने कहा कफन चोरों व दवाओं की कालाबाजारी करने के वाले सम्पूर्ण मानवता के अपराधी

Tue, 18 May 2021 06:46 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने कोरोना काल में शवों से कफन चोरी किए जाने व दवाओं की कालाबाजारी की घटनाओं की निंदा करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण के दौर में शवों से कफन चोरी किए जाने व दवाओं की कालाबाजारी की घटना को प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने शर्मनाक व बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा ऐसी घटनाओं के पीछे जो लोग हैं वे सम्पूर्ण मानवता के अपराधी हैं। ऐसे लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। 
विज्ञापन


बता दें कि बीते शनिवार को जीटी रोड प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के महानगर अध्यक्ष आशीष चौबे के नेतृत्व में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए प्रदर्शन किया गया था। जिसमें कफन चोरों वह दवाओं की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए आशीष चौबे ने कहा था कि कोरोना काल में मानवता को शर्मसार कर देने वाले इस प्रकरण में सरकार का मौन धारण करना दोषियों को संरक्षण देने की तरफ इशारा कर रहा है।

श्मशान घाटों पर कफन चोर शव से उतरने वाले कफन रामनामी अंगोछा साल कलावा बॉस चुराकर दोबारा बाजार में बेच रहे हैं। जिसमें प्रशासन की बड़ी लापरवाही उजागर होती है। लगातार दवाओं की कालाबाजारी हो रही है। ऑक्सीजन के नाम पर आज भी मानवता को शर्मसार कर मुनाफाखोर लूट मचाए हैं और इस अमानवीय कृत्य पर सरकार व प्रशासन दर्शक दीर्घा में बैठकर सिर्फ और सिर्फ तमाशा देखने का काम कर रहा है। अगर इन कफन चोरों के खिलाफ वे दवाओं की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ अतिशीघ्र सख्त से सख्त कार्यवाही ना हुई तो प्रसपा आम जनमानस के साथ सड़कों पर उतर आंदोलन को बाध्य होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें