पूर्व विधायक सुखदेव प्रसाद वर्मा का निधन हो गया है। सोमवार को हृदय गति रुकने से उनकी पत्नी निर्मला की मृत्यु हो गई थी। मंगलवार सुबह पूर्व विधायक सुखदेव प्रसाद वर्मा ने भी दम तोड़ दिया।
फतेहपुर जिले में बिंदकी विधानसभा क्षेत्र से लगातार दो बार विधायक रहे सुखदेव प्रसाद वर्मा की पत्नी की मौत हृदय गति रुकने से सोमवार को हो गई थी। पत्नी की चिता की राख अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि पूर्व विधायक की भी बीमारी के चलते सांसें थम गईं।
विज्ञापन
विधायक की मौत की खबर सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बिंदकी तहसील क्षेत्र के सिकट्ठन पुर गांव के मूल निवासी बसपा से दो बार विधायक रहे सुखदेव प्रसाद वर्मा 10 अप्रैल को प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती हुए थे। जहां उनकी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी।
काफी दिन चले उपचार के बाद वह कोरोना निगेटिव भी हो गए थे, लेकिन सीने में इन्फेक्शन के चलते प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। बीते सोमवार को हृदय गति रुकने से उनकी पत्नी निर्मला की मृत्यु हो गई थी। पत्नी की मौत के 24 घंटे भी नहीं व्यतीत हुए कि पूर्व विधायक सुखदेव प्रसाद वर्मा की मंगलवार सुबह सांसें थम गईं।
विज्ञापन
मौत की खबर सुनते ही बसपाइयों और क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार दोपहर उनका शव खजुहा कस्बे के समीप चक कंशमीरी स्थित उनके महाविद्यालय रामपाल बिटाना देवी पहुंचा। जहां हिंदू रीति रिवाज के अनुसार उनकी पुत्री गोल्डी ने उन्हें मुखाग्नि दी।