फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासी गठबंधन के संकेत: शिवपाल को देख राजा भैया ने रोका काफिला, हाईवे पर मिलाया हाथ

Thu, 30 Sep 2021 04:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
राजा भैया से हाथ मिलाते शिवपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया) प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव की तरफ से तैयार किए जा रहे नए विपक्षी संयुक्त मोर्चे का हिस्सा हो सकते हैं। बृहस्पतिवार को कानपुर आते समय दोनों नेताओं की रास्ते में मुलाकात हुई।
विज्ञापन


इस दौरान दोनों ने एक दूसरे का स्वागत किया। यहां तक कि शिवपाल के समर्थकों ने राजा भैया जिंदाबाद के नारे भी लगाए। अभी दोनों नेताओं ने किसी तरह के गठबंधन का फैसला होने की कोई बात नहीं कही है। दोनों ने कहा कि वे एक दूसरे के पुराने परिचित हैं, इसलिए दोनों ने एक दूसरे से मैत्रीपूर्ण माहौल में मुलाकात की।

एक दिन पहले लखनऊ में शिवपाल यादव के घर पर एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी, सुहेलदेव पार्टी के ओमप्रकाश राजभर की मुलाकात के बाद शिवपाल ने सक्रियता बढ़ा दी है। इससे लग रहा है कि जल्द ही वह कुछ अन्य दलों को साथ लेकर एक नए विपक्षी मोर्चे की घोषणा कर सकते हैं। इस लिहाज से उनकी राजा भैया के साथ मुलाकात कई सवाल पैदा करती है। फिलहाल दोनों ने इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें